जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में रेल यात्रियों के लिए 5 फरवरी का दिन अहम साबित होने जा रहा है। वर्षों से टाटानगर रेलवे स्टेशन से संचालित हो रही चार जोड़ी यानी कुल आठ एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का टर्मिनल अब बदलकर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह बड़ा फैसला लिया है, जिससे टाटानगर स्टेशन पर लगातार बढ़ रही भीड़ और परिचालन दबाव को कम किया जा सके।
टाटानगर से आदित्यपुर स्थानांतरित हुआ टर्मिनल
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाली इन चार जोड़ी ट्रेनों का अंतिम पड़ाव अब टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन होगा। इसका अर्थ यह है कि ये ट्रेनें अब आदित्यपुर स्टेशन से ही प्रारंभ होंगी और वहीं समाप्त होंगी। यह नई व्यवस्था गुरुवार, 5 फरवरी से लागू हो जाएगी।